UTTRAKHAND

मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घन्टे के भीतर दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*“ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली डोईवाला*

*एसएसपी दून के नेतृत्व के अपराधियो के हौसलें पस्त करती दून पुलिस*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत सामान हुआ बरामद*

दिनांक 10/06/2026 को वादी श्री गुरुप्रसाद ममगाई पुत्र लेखराज शास्त्री निवासी शुगर मिल डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा मिल रोड डोईवाला स्थित शिव मन्दिर से 01 पंचमुखी दीपक (पीतल), 01 प्रधान दीपक (पीतल), 01 कलश, 01 जलेरी (तांबा), 01 नाग (तांबा), 01 आचमनी गिलास (तांबा), 01 घंटी (पीतल) व 01 विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति (अष्टघातु) चोरी कर लिए है, प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 178/26 धारा 305(डी) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के अन्तर्गत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा घटना के अनावरण हेतू कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम का गठन कर घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तन्त्र के सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 11/06/2026 को सौंग नदी पुराना पुल, डोईवाला से घटना में शामिल अभियुक्त छोटू उर्फ ढापली पुत्र श्री धनपाल सिंह को मन्दिर से चोरी किये गए शत-प्रतिशत सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की लत के चलते उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी किए गए सामान को बेचकर अपने नशे की लत को पूरा करने की फिराक मे था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

छोटू उर्फ ढापली पुत्र श्री धनपाल सिंह निवासी जूनियर हाई स्कूल के पास चाँदमारी, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र – 20 वर्ष

*बरामदगी का विवरण*

01- पंचमुखी दीपक (पीतल) – 1
02- प्रधान दीपक (पीतल) – 1
03- कलश व जलेरी(तांबा) – 1
04- नाग (तांबा) – 1
05- आचमनी गिलास (तांबा) – 1
06- घंटी (पीतल) – 1
07- विष्णु-लक्ष्मी की मूर्ति (अष्टघातु) – 1
( अनुमानित कीमत करीब ₹1,00,000/-)

*-:पुलिस टीम :-*

01- उ0नि0 रघुवीर कपरवाण
02- हे0का0 सुधीर सैनी
03- कानि0 वीर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *