STF की बड़ी कार्यवाही, अवैध तमंचों के साथ दो गिरफ्तार
कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखण्ड, देहरादून
दिनांकः 26 अक्टूबर, 2026
**उत्तराखण्ड STF व हरिद्वार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 02 अवैध तमंचों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
🔶 *315 बोर के 02 अवैध तमंचे बरामद, अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने की फिराक में थे अभियुक्त।*
🔶 *अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचे बरामद, प्रयुक्त अल्टो कार को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF* द्वारा टीमों को संगठित गैंग, इनामी अपराधियों एवं अवैध असलहों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में STF देहरादून की टीम द्वारा लगातार आसूचना विकसित कर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में प्राप्त इनपुट/सूचना के आधार पर STF टीम द्वारा थाना सिविल लाइन रूड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्यवाही करते हुए 02 व्यक्ति जो एक अल्टो कार में 02 तमंचे 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के अवैध अस्लाहों की बिक्री करने का कार्य किया जाना प्रकाश में आया है। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण*
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने पैसों के लालच में अवैध तमंचों को बेचने के उद्देश्य से आने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों के अनुसार, तमंचों को खरीदने वाला व्यक्ति उन्हें मौके पर ही मिलने वाला था, जिसकी पहचान के संबंध में उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की, जिसके सम्बन्ध में अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. कार्तिक पुत्र अमित कुमार
निवासी कृष्णा नगर, गली नंबर 9, गंगनहर, जनपद हरिद्वार। उम्र 21 वर्ष।
2. हर्ष पुत्र जगपाल सिंह
निवासी आजाद नगर, पनियाला रोड, थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार। उम्र 22 वर्ष।
*बरामदगी*
• 02 अदद अवैध तमंचे 315 बोर।
• 01 अल्टो कार
उत्तराखण्ड STF द्वारा संगठित गैंग, इनामी अपराधियों एवं अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।
*टीम STF*
निरीक्षक एन के भट्ट
उ0नि0 विद्यादत्त जोशी,
हे0कां0 अनूप भाटी,
हे0कां0 प्रमोद पंवार,
हे0कां0 महेन्द्र नेगी
हे0कां0 गौरव चौधरी
कां0 कादर
*टीम कोत. रुड़की -* –
SI पुष्पेन्द्र सिंह
कां0 774 सोबन सिंह,
कां0 873 गुलबहार

