DehradunPOLICE ADMINISTRATIONUTTRAKHAND

नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिये नगर से देहात तक चली दून पुलिस की पाठशाला

Spread the love

*“ड्रग्स फ्री कैम्पस“ अभियान*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्कूल/ कालेजों/विश्वविद्यालयो में वृहद स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान।*

*अभियान के दौरान उपस्थित छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाली हानियों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बन्ध में दी जानकारी*

*यूनिवर्सिटी/कॉलेजों मे पढने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थ (ड्रग्स) का सेवन न करने के सम्बन्ध में कॉन्सेंट फॉर्म/ शपथ पत्र भरने हेतु किया प्रेरित*

*मादक पदार्थों के सेवन की शिकायत पर संबंधित छात्र-छात्राओं का प्रशिक्षित मेडिकल कर्मी द्वारा सैम्पल लिए जाने की दी जानकरी*

*समस्त छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के विरूद्ध अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिलाई शपथ*

*थाना क्षेत्रों में स्थित नशा मुक्ति केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण कर संचालकों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

देहरादून  । मुख्यमंत्री उत्तराखंड की *“ड्रग्स फ्री देवभूमि“* की परिकल्पना को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद स्तर पर *”ड्रग्स फ्री कैम्पस”* अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 15/07/2025 को जनपद के देहात तथा नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूल/कालेज/यूनिवर्सिटी में नशे के विरुद्ध जागरूकता हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को मादक पदार्थ के बढ़ती प्रवृति के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाये जा रहे यूनिवर्सिटी/कांलेज ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावो से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा नशे के विरुद्ध अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को मादक पदार्थो के संबंध में जानकारी देकर मादक पदार्थो को खरीदने, बेचने, उनका प्रयोग करने तथा अपने पास रखने के संबंध में एनडीपीसी एक्ट के तहत किये दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई।

सभी छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी/कॉलेज में प्रवेश के समय एडमिशन फार्म के साथ मादक पदार्थ (ड्रग्स) का सेवन न करने तथा मादक पदार्थो के सेवन की शिकायत पर उनका सैम्पल लेने के संबंध में उनकी रजामंदी से संबंधित एक कॉन्सेंट फॉर्म/ शपथ पत्र भरे जाने की जानकारी दी गयी, जिससे उनके विरुद्ध नशे की शिकायत पर प्रशिक्षित मेडिकलकर्मी द्वारा उनका सैम्पल लिया जा सके तथा पोजिटिव आने पर उनके विरूद्व पुलिस के साथ- साथ सम्बन्धित शिक्षण संस्थान द्वारा भी प्रभावी कार्यवाही की जा सके साथ ही अवगत कराया कि उक्त पहल छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रखने में सहायक सिद्ध हो सकती है। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा नशे के विरुद्ध कार्यवाही में अपना सहयोग देने की शपथ दिलाई गई।

इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त की गई साथ ही नशा पीडितो की काउसलिंग कर उनको नशे के दुष्प्रभाव व हानियो से अवगत कराया गया तथा उन्हें नशे की आदत को छोड़ते हुए समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिये प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *