एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस
*कोतवाली विकासनगर*
*अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से 8.62 ग्राम अवैध स्मैक एवं स्मैक बेचकर कमाई गयी धनराशि हुई बरामद*
*बरामद स्मैक को सहारनपुर से खरीद कर लाया था अभियुक्त*
*नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों का स्मैक बेचकर मोटा कमाने की था फिराक में*
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक – 25/10/2026 को सांय कालीन चैकिंग के दौरान विकासनगर पुलिस द्वारा बन्दरोवाला बाग बारुद फैक्ट्री रोड देहरादून पोंटा हाईवे के पास कुल्हाल, विकासनगर से 01 अभियुक्त सन्नवर उर्फ सोनू पुत्र श्री अख्तर निवासी ग्राम कुन्जा ग्रान्ट पो0 ढालीपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष को 8.62 ग्राम अवैध स्मैक एवं अवैध स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5300 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-327/2026 धारा- 8/21/27(A) एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह खुद भी नशे का आदी है तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था। बरामद स्मैक को वह मिर्जापुर सहारनपुर से खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ स्मैक अभियुक्त द्वारा स्थानीय लोगों को बेच दी थी, जिसमे उसे 5300 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। शेष बची स्मैक को बेचने के लिए अभियुक्त ग्राहको की तलाश में था पर उससे पूर्व ही चैकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01- सन्नवर उर्फ सोनू पुत्र श्री अख्तर निवासी ग्राम कुन्जा ग्रान्ट पो०- ढालीपुर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 32 वर्ष
*बरामद माल :-*
1- 8.62 ग्राम अवैध स्मैक
2- 5300/- रुपये नगद
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० सूरज कण्डारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2- का० मन्दीप सिंह
3- का० गौरव

