मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य
देहरादून।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने देहरादून में 27 प्रतिष्ठानों की जांच की।
मिठाई की दुकानों और बेकरी प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण।
कई दुकानों पर मिठाइयों की ट्रे में तिथियां अंकित मिलीं।
कुछ प्रतिष्ठानों में निर्माण और अवसान तिथि अंकित नहीं मिली।
नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों को दिए निर्देश।
बालावाला, मियांवाला, जोगीवाला और नेहरू कॉलोनी में जांच।
सहस्रधारा रोड और आईटी पार्क क्षेत्र में भी हुआ निरीक्षण।
तिथियां लिखने से उपभोक्ताओं को मिठाइयों की ताजगी की जानकारी मिलेगी।
नियमों की अनदेखी पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

