श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खेर, मंदिर समिति ने किया स्वागत
केदारनाथ धाम 30 अप्रैल 2026
प्रसिद्ध सूफी भजन गायक कैलाश खेर ने आज गुरूवार पूर्वाह्न को भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा केदारनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना जलाभिषेक कर भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति ने सूफी गायक को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया सूफी गायक ने कहा कि उन्हें भगवान केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की कल बीते बुधवार 29 अप्रैल को सूफी गायक बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे थे। इस दौरान दोनों धामों में उन्होंने तीर्थ यात्रियों तथा तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण, सदस्य डा. विनीत पोस्ती, उमेश पोस्ती, संतोष त्रिवेदी,पुजारी टी गंगाधर लिंग, प्रभारी अधिकारी डीएस भुजवाण, कुलदीप भट्ट, किशन त्रिवेदी, विपिन तिवारी दीपक पंवार आदि मौजूद रहे।
