रूद्रप्रयाग- कालीमठ रोड विद्यापीठ के पास नदी में से SDRF ने बरामद किया एक अज्ञात शव
रुद्रप्रयाग। आज दिनाँक 01 अगस्त 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालीमठ रोड विद्यापीठ के पास नदी में एक शव दिखाई दे रहा है।
उक्त सूचना पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक भगत सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा नदी किनारे से एक अज्ञात शव को बरामद कर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
