Dehradun

देहरादून पुलिस ने की दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के दृष्टिगत यातायात प्लान एवं एडवाइजरी जारी

Spread the love

ट्रैफिक प्लॉन

देहरादून । 

*दिनांक: 07/11/2026 से 11/10/2026 तक*
*Traffic Plan & Advisory for Deepawali, Govardhan Puja & Bhaiya Dooj (Doon City Area)*

1. *सहस्त्रधारा / रायपुर रोड / राजपुर रोड / सुभाष रोड / डालनवाला क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग*

1. काबुल हाउस, नियर सर्वे चौक।
2. मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर।
3. मल्टीस्टोरी पार्किंग, कनक चौक।
4. MDDA कॉम्प्लेक्स, घंटाघर।
*चकराता रोड / GMS रोड / गढ़ी कैंट क्षेत्र से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग*
1. जनपथ कॉम्प्लेक्स, बिंदाल।
2. रेंजर्स ग्राउंड, नियर बुद्धा चौक।
*ईसी रोड / रिस्पना पुल / धर्मपुर / जोगीवाला / नेहरू कॉलोनी / 6 नंबर पुलिया आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग*
1. रेंजर्स ग्राउंड, नियर बुद्धा चौक।
2. दरबार साहिब, नियर तहसील चौक।
3. राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स, तहसील चौक।
*सहारनपुर चौक / कांवली रोड / पटेलनगर / पथरीबाग आदि क्षेत्रों से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग*
1. पुराना बस अड्डा, नियर द्रोण होटल।
2. पुलिस कार्यालय, नियर दून अस्पताल।
3. नगर निगम कार्यालय परिसर।
*विभिन्न मार्गों से पलटन बाजार में दोपहिया वाहनों से आने वाले नागरिकों हेतु पार्किंग*
1. गांधी इंटर कॉलेज, नियर पलटन बाजार।
2. CNI स्कूल, नियर पलटन बाजार।
*पार्किंग सुविधा शहर के अन्य बाजारों हेतु (Other Local Markets)*
1. धर्मपुर बाजार में आने वाले नागरिक अपने वाहन रेसकोर्स क्षेत्र की पार्किंग में पार्क करें।
2. नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में आने वाले नागरिक अपने वाहन GST ऑफिस के दाएं एवं बाएं लिंक रोड पर पार्क करेंगे।
3. रिस्पना क्षेत्र में आने वाले नागरिक अपने वाहन राजीव नगर, नियर विधानसभा तिराहा के अंदर सड़क किनारे पार्क करेंगे।
4. प्रेमनगर बाजार में आने वाले नागरिक अपने वाहन दशहरा ग्राउंड की पार्किंग में पार्क करें।
5. रायपुर शिव मंदिर बाजार में आने वाले नागरिक अपने वाहन मालदेवता रोड की पार्किंग में पार्क करें।

*नो-एंट्री प्लान (No Entry Plan)*

 लोडिंग वाहनों हेतु दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक, अंसारी मार्ग, तहसील चौक एवं डिस्पेंसरी रोड से पलटन बाजार में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी लोडिंग वाहन प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक पलटन बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा। लोडिंग वाहन 10:00 बजे से पूर्व अपना लोडिंग कार्य समाप्त कर लें।
 लोडिंग वाहनों के लिए वन-वे (ONE WAY) व्यवस्था के अंतर्गत केवल राजा रोड से पीपल मंडी होते हुए दर्शनी गेट की ओर जा सकेंगे।
 पलटन बाजार क्षेत्र में जिन व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं, उनके वाहनों को टोकन के माध्यम से बाजार में प्रवेश कराया जाएगा। अन्य वाहनों का बाजार में प्रवेश पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।
 यातायात सामान्य रहने की स्थिति में विक्रम, ऑटो एवं ई-रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगे।
 समस्त प्रकार के भारी वाहनों का देहरादून शहर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

*पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport)*

 राजपुर रोड से ओरिएंट चौक तक आने वाले रूट नंबर-01 के विक्रम वाहनों को ओरिएंट चौक की ओर न भेजते हुए ड्रॉप/पिकअप प्वाइंट ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहा, सुभाष रोड एवं बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर की ओर भेजा जाएगा।
 रायपुर रोड से दर्शनलाल चौक तक आने वाले रूट नंबर-02 के विक्रम वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर न भेजते हुए ड्रॉप/पिकअप प्वाइंट सर्वे चौक से वापस रायपुर की ओर भेजा जाएगा।
 रिस्पना की ओर से आने वाले रूट नंबर-03 के विक्रम रिची-रिच तिराहे से आईजी कट, ड्रॉप/पिकअप प्वाइंट दून चौक एवं एमकेपी चौक होते हुए वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
 रूट नंबर-05 एवं 08 के विक्रम तहसील चौक तक आ सकेंगे एवं यहीं से वापस जाएंगे।
 राजपुर रोड जाने वाली सिटी बसों का परेड ग्राउंड के स्थान पर नया ड्रॉप/पिकअप प्वाइंट ओरिएंट चौक रहेगा।
 डोईवाला एवं सहस्त्रधारा जाने वाली सिटी बसों का परेड ग्राउंड के स्थान पर नया ड्रॉप/पिकअप प्वाइंट रेंजर्स ग्राउंड रहेगा।

*डायवर्जन व्यवस्था*

*यातायात का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में निम्नलिखित स्थानों से यातायात डायवर्ट किया जाएगा*—
 पलटन बाजार, धामावाला बाजार, मच्छी बाजार एवं पीपल मंडी आदि स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्ण रूप से जीरो जोन रहेगा। केवल पैदल यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे।
 सर्वे चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने पर रायपुर से आने वाले यातायात को कर्जन रोड तिराहा से म्यूनिसिपल रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 घंटाघर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में राजपुर रोड की ओर से आने वाले यातायात को ओरिएंट चौक से कनक चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा एवं दर्शनलाल चौक से घंटाघर की ओर आने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
 धर्मपुर चौक पर यातायात के दबाव की स्थिति में माता मंदिर रोड से आने वाले यातायात को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा एवं नेहरू कॉलोनी तिराहा से धर्मपुर जाने वाले यातायात को फव्वारा चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

*दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निम्नानुसार यातायात पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है*—
DYSP – 01, Traffic Inspector – 04, Traffic Sub Inspector / Add. TSI – 15, Constable TP – 60, Constable Trainees – 80, CPU Mobile Team -10
 इसके अतिरिक्त थानास्तर से भी पर्याप्त मात्रा में ड्यूटी लगाई गई है।
 विभिन्न स्थानों पर फ्लेक्स बैनर एवं सांकेतिक बोर्ड (Signage) लगाए गए हैं।
 FM रेडियो के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
 यातायात प्लान को सोशल मीडिया, WhatsApp, समाचार पत्र एवं मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।
 अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं।
 Basement Parking Open कराने हेतु समस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं प्रतिष्ठानों के स्वामियों को नोटिस दिए गए हैं।
 डायवर्जन प्लान, Heavy Traffic एवं Loading/Unloading हेतु अलग से प्लान बनाया गया है।
 विभिन्न Stakeholders के साथ बैठक आयोजित की गई है।
 सार्वजनिक मार्गों एवं नो-पार्किंग स्थलों पर गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु विभिन्न स्थानों एवं मार्गों पर 06 ट्रैफिक क्रेन तैनात की गई हैं।

*पुलिस व्यवस्था*
सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु 29 ANPR, 105 RLVD एवं 09 SVDS कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक कंट्रोल रूम द्वारा लगातार निगरानी एवं ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की जाएगी।
लगातार अनाउंसमेंट किया जाएगा, जिससे नो-पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े न हों।

*——Advisory—–*
 No Parking Zone मे वाहन खडी करने पर करने पर Traffic Crane द्वारा vehicle को टो किया जायेगा, जिसका जुर्माना *Rs 1500* है ।
 *सार्वजनिक मार्गों पर तथा तिराहों / चौराहों पर अपने वाहनों को खडा न करनें, आपके वाहन पर ड्रोन तथा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है । मार्गों पर अनावश्यक खडे पाये जाने वाले वाहनों के विरुद्ध MV Act के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की जायेगी ।*
 असुविधा से बचने के लिए दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के अवसर पर निजी वाहनों का प्रयोग आवश्यक होने पर ही करें, यथासंभव विक्रम, ऑटो एवं सिटी बस ) आदि का प्रयोग करें ।
 निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार्क कर असुविधा से बचें तथा अपने लोकल बाजारों में ही खरीदारी करें, एवं दोपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक करें।
 समस्त शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संचालकों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने परिसर की बेसमेंट पार्किंग को आमजन हेतु अवश्य खुला रखें। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आप अपनी गाड़ी निर्धारित पार्किंग में Park कर निश्चिंत होकर शॉपिंग या भ्रमण कर सकते हैं।
 ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कृपया समय रहते अपनी शॉपिंग पूरी करें और अंतिम समय पर भीड़भाड़ से बचें।
 आवश्यक सेवाओं(Ambulance, police, Fire आदि) से सम्बन्धित वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा ।
 धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें ।
 धैर्य बनाए रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें एवं यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

*कृपया इस ट्रैफिक प्लान को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि यह जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके और सभी को सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिल सके।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *