पटेल नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*कोतवाली पटेल नगर*
*एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस*
*घटना को अंजाम देने वाली 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई नगदी हुई बरामद*
देहरादून । दिनांक- 05/11/2026 को वादी चंद्र मोहन निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी, पटेल नगर, देहरादून ने थाना पटेल नगर में एक प्रार्थना पत्र अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से चोरी कर ले जाने के संबंध में दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पटेल नगर पर तत्काल मु0अ0सं0- 851/26, धारा- 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया व घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे को चैक करते हुए पूर्व में चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तो के संबंध में के जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया तथा मुखबीर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 07/11/2026 को घटना में शामिल 02 अभियुक्तों हिमांशु तथा रोहित को पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से वादी के घर से चोरी की गई नकदी बरामद हुई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- हिमांशु पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी वार्ड नं0 9 बिस्कुट फैक्ट्री के पास, टेडा रोड,लखनपुर थाना- रामनगर जिला- नैनीताल, उम्र- 28 वर्ष
2- राहुल सनवाल पुत्र श्री भूपेन्द्र सनवाल निवासी चुंगी के पास लखनपुर, थाना रामनगर, जिला-नैनीताल, उम्र- 28 वर्ष
*विवरण बरामदगी :-*
1- 15200/- रुपया नगद
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० विक्रम सिंह नेगी
2- हे०कां० हरेंद्र पवार
3- कां० आजाद

