उत्तराखंड

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ परिसर स्थित पंचकेदार शिवलिंगों की प्रतिष्ठा संपन्न हुई

Spread the love

ऊखीमठ 30 अप्रैल 2026  पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंच केदार से संबंधित पंच शिवलिंगों की विधिवत प्रतिष्ठा नवीन भवन में वैदिक मंत्रोंचार,विधि-विधान पूजा अर्चना हवन तथा जलाभिषेक के साथ सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने पंचकेदार शिवलिंगों का जलाभिषेक किया।

इस शुभ अवसर पर वेदपाठी आचार्यों, मंदिर के पूजारियों तथा हक-हकूकधारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही केदारनाथ रावल भीमाशंकर शंकर लिंग तथा बीकेटीसी सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान की उपस्थिति में समस्त धार्मिक अनुष्ठान विधिपूर्वक सम्पन्न किए गए।

नवीन भवन में पंच केदार स्वरूपों—श्री केदारनाथ जी, श्री मद्महेश्वर जी, श्री तुंगनाथ जी, श्री रुद्रनाथ जी एवं श्री कल्पेश्वर जी—के शिवलिंगों की स्थापना शास्त्रोक्त विधि से सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग,श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी / वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र विष्ट, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी, देवी प्रसाद तिवारी आदि भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *