पौड़ी में यहाँ गुलदार ने 7 वर्षीय बालक पर हमला कर किया लहूलुहान
चीखपुकार सुन बालक के ताऊ ने गुलदार के जबडे से छुड़ाया बालक को।
गंभीर हालत में बालक को हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण हॉस्पिटल सतपुली में दाखिल किया गया है
पौड़ी गढ़वाल। ग्राम ठांगर,पोस्ट बाडियूं के 7 वर्षीय कार्तिक कुमार पर सुबह करीब 7 बजे गुलदार ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 7 बजे कार्तिक और उनकी 4 वर्षीय छोटी बहन माही शौच के लिए गये थे, इसी दौरान गुलदार ने अचानक कार्तिक पर हमला कर दिया। ताऊ कुलदीप ने गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुड़ाया।
कार्तिक के पिता मोहन सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह घर से अन्यत्र जगह गये थे। मोहन सिंह का शौचालय नहीं है वह शौच करने घर से बाहर जाते हैं। कार्तिक कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार के लिए हंस फाउंडेशन चमोलीसैंण सतपुली में दाखिल किया गया है
गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है।
