अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीयशिक्षाहेल्थ

विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक द्वारा अपर तुनवाला चौक देहरादून में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

Spread the love

देहरादून/तुनवाला। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कर डॉक्टरी उपचार लिया तथा निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी करवाई जिसके बाद विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक  की और से दवाइयां ओर 1 खून की जांच निशुल्क दी ओर स्योरटेस्ट पाथलैब्स से खून की अन्य जांचों पर 50% की छूट दी गई।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पेट से संबंधित, स्त्री रोग से संबंधित, शुगर, हृदय से संबंधित, बाल रोग, त्वचा रोग से ग्रस्त मरीजों का संतोषजनक उपचार किया गया। डा० सुदीक्षा राणा (एमबीबीएस, एमडी) ने मरीजों को आने वाले मौसम परिवर्तन के चलते संबंधित रोगों के बारे में संपूर्ण हाइजीन एवं केयर की जानकारी भी दी।

डा० सुदिक्षा राणा ने कहा कि मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में सावधानी के साथ उचित आहार लेने की लोगों को आवश्यकता है।

डा० सुदिक्षा राणा, विधाता हेल्थ केयर क्लिनिक में प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से 9:00 तक मरीज के परामर्श हेतु उपलब्ध रहेगी।

कैंप में समस्त स्वास्थ्य कर्मी, अजय काला, राजेश कुमार, गणेश प्रसाद, सजय, रोशन कुमार, मनोज,पंकज, आशीष कुमार,शिवम, दीपिका,अमीषा खन्ना आदि उपस्थित रहे जिन्होंने स्वास्थ्य जांच परीक्षण में मरीजों का संपूर्ण सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *