उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद उत्तरकाशी – बड़कोट क्षेत्र में यमुना नदी में फंसा युवक, SDRF ने बचाई जान

Spread the love

उत्तरकाशी। आज दिनाँक 12 मई 2024 को स्थानीय लोगो द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति फंसा हुआ है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल में पहुंचकर SDRF टीम द्वारा देखा गया कि यमुना नदी के किनारे एक व्यक्ति फंसा हुआ है जो नदी पार करने में असमर्थ है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप के माध्यम से उक्त व्यक्ति को नदी से बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

व्यक्ति का नाम : हरिओम सिंह, उम्र 17 वर्ष , निवासी :- ग्राम पुरोला, उत्तरकाशी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *