एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर सख्त दून पुलिस
*कोतवाली विकासनगर*
*बन्द घर में हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे में दून पुलिस ने किया खुलासा*
*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल हुआ बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त नशे का है आदि, जिसके द्वारा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये दिया था चोरी की घटना को अंजाम*
*अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जा चुका है जेल*
देहरादून । दिनांक- 01/11/2026 को श्री सुन्दर सिहं निवासी ढालीपुर, कोतवाली विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित शिकायत अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर मे रखी नगदी व अन्य सामान चोरी करने के संबंध में दिया गया, जिस पर तत्काल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0- 340/2026 धारा 305ए/331(1) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्ध के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक -01/11/2026 को मुखबिर की सूचना पर ढालीपुर क्षेत्र से घटना में शामिल अभियुक्त सद्दाम पुत्र इकराम निवासी 264 ढालीपुर कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में चोरी किया गया 01 मोबाईल फोन,12 हज़ार रुपये नगद व अन्य सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त नशे का आदी है, जिसके द्वारा अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटना में जेल जा चुका है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सद्दाम पुत्र इकराम निवासी 264 ढालीपुर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 32 वर्ष
बरामद माल
1- मोबाईल फोन सेमसंग की-पेड – 01
2- 12000 रुपये नगद,
3- 01 पर्स,
4- 01 आई0डी0 ( वादी)
आपराधिक इतिहास
01- मु0अ0सं0- 331/2024 धारा -305(ए)/317(2) BNS कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून
02- मु0अ0सं0- 340/2026 धारा 305(ए)/331(1)/317(2) BNS कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून।
पुलिस टीम
1- उ०नि० सूरज कण्डारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2- का० रजनीश कुमार
3- का० मंदीप

