उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीय

जनपद रुद्रप्रयाग- श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु हुआ घायल, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Spread the love

रूद्रप्रयाग। आज दिनाँक 27 अगस्त 2023 को पुलिस चौकी लिनचोली द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिनचोली गरुड़चट्टी के पास एक श्रद्धालु पैर में चोट लगने पर घायल अवस्था में है, जिसे अस्पताल पहुँचाये जाने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी जितेंद्र नेगी के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त घायल श्रद्धालु केदारनाथ मंदिर से दर्शन करने के उपरांत सोनप्रयाग की ओर जा रहा था व लिनचोली से कुछ किलोमीटर पहले ही शॉर्टकट मार्ग पर चलते समय अनियन्त्रित होकर गिरने से चोटिल हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त घायल श्रद्धालु को रेस्क्यू कर लिनचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल व्यक्ति का नाम:- श्री हर्ष गुप्ता, उम्र 31 वर्ष
निवासी :- कानपुर, उत्तरप्रेदश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *