उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

उपचुनाव बागेश्वर में ग्राउंड जीरो पर उतरे भगत सिंह कोश्यारी

Spread the love

चार दिनों तक यहाँ चुनाव प्रचार में जुटेंगे 

बागेश्वर। उपचुनाव में ग्राउंड जीरो पर उतरे भगत सिंह कोश्यारी। नरेंद्र पैलेस पर पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जादू कर दिया है। भारत सर्व संपन्न हो गया है। कोरोना काल में 10वें नंबर से पांचवें नंबर पर भारत आर्थिक रूप से शक्तिशाली हुआ। किसी भी घटना पर महाशक्तियां मोदी और भारत को देखते हैं।

बागेश्वर उपचुनाव में प्रचार कर रहे अजय भट्ट ने कई जगह पर अपने यहाँ की पारम्परिक कुमायूंनी बोली में भाषण देकर अपनी तरफ लोगो को आकर्षित करने का काम किया बीजेपी बागेश्वर उपचुनाव में पूरी ताकत से स्टार प्रचार के रूप में मैदान में खड़ी हो गई है चुनावी समर में जीत का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी तक अगर जनता के दिल की बात को समझा जाएं तो वो चुप्पी साध कर बैठे है।

आने वाले अगले एक सप्ताह में बागेश्वर उपचुनाव में समीकरण बदलते हुए देखे जा सकते है बागेश्वर चुनाव में भगत सिंह कोश्यारी पहुंच चुके है। वो चार दिनों तक यहाँ चुनाव प्रचार करते हुए बीजेपी के पुराने लोगो को भाजपा के पक्ष में मोड़ने का काम करेंगे। भगत दा को बागेश्वर का पुराना राजनैतिक अनुभव वाला नेता माना जाता है। प्रचार में भगत दा की दस्तक से विपक्षी कैंप में खलबली नज़र आने लगी है।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि चावल पकाते समय उसकी जांच की जाती है कि पका या नहीं। वह भी चुनाव की तैयारियों की जांच करने आए हैं। भात पक गया है और पार्वती दास जीत गई है। विपक्षी अदल-बदल, फूंक-फूंक कर प्रत्याशी लाई है और उसे जनता ने नकार दिया है। चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। स्व. चंदन राम दास ने जन सरोकारों को माना और उनके निधन से पूरे राज्य की दुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *