बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन पर हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, किस किस ने किया नामांकन
उत्तराखंड हरिद्वार/ भाजपा प्रत्याशीयो ने रोशनाबाद स्थित निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन किया। प्रत्याशियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। नामांकन करने वालो में हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक, ग्रामीण से केबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर से विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर से विधायक सुरेश राठौर, खानपुर से रानी देवयानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहाँ नामांकन दाखिल करने के बाद विधायक आदेश चौहान अपने शिवालिक नगर कैम्प कार्यालय पहुँचे जहां जिनका कार्यक्रताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार कार्यक्रताओं की कड़ी मेहनत व जनता के अतुल्य आशीर्वाद से दो बार से विधानसभा पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। तीसरी बार भी आप ही कि मेहनत से सफलता प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि किसी भी अतिआत्मविश्वास में आने की आवश्यकता नही है। हमें जनता के हर द्वार तक पहुंचना है और समर्थन जुटाना हैं। और विरोधीयों हर चुनौती को ध्वस्त करना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता काशीनाथ,हंसराज कटारिया, उज्ज्वल पंडित, मंडलाध्यक्ष अशुतोष चक्रपाणि, नागेंद्र राणा, डॉ०अम्बरीष शर्मा, प्रभारी आशुतोष शर्मा,अतुल वशिष्ठ, बृजेश शर्मा, रॉबिन सिंह, संगीत चौहान, विनय चौहान, वीरेंद्र बोरी, इन्द्रराज दुग्गल, गौरव पुंडीर आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी स्वामी यतिस्वरानंद के कार्यालय का धनपुरा में उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उनके सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले गंगा पूजन किया और बाद में धनपुरा पहुंचकर कार्यालय का उद्घाटन किया इस दौरान मीडिया को ब्रीफ करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी 60 विधानसभा सीटें जीतकर फिर से सरकार बनाएगी तथा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से करीब 20,000 से अधिक वोटों से स्वामी यतिस्वरानंद विजई होंगे।
