उत्तराखंडदेहरादून

गिर गया देहरादून का सबसे पुराना बिजली दफ्तर

Spread the love

उत्तराखण्ड : देहरादून

आज गिर गया देहरादून का सबसे पुराना बिजली दफ्तर

देहरादून में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुरानी इमारतों को गिराने का काम शुरू हो गया है , ऐसी इमारतें जो खोखली और जर्जर हालत में हैं उन्हें चिन्हित कर ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू किया जा चुका है ।

देहरादून का सबसे पुराना बिजली दफ्तर जोकि अंग्रेजो के वक्त से शहर में स्थित था पीडब्ल्यूडी द्वारा आज ध्वस्त कर दिया गया है , सूत्रों के अनुसार देहरादून की पुराना कनॉट प्लेस भी जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा । तहसीलदार सोहम सिंह रांगढ़ के अनुसार काफी वक्त से खाली पड़ी यह इमारतें पूरी तरह से खोखली हो चुकी हैं जोकि कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है इस को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है ऐसी इमारतों को चिन्हित कर उनका ध्वस्तीकरण किया जाएगा ।

सोहम सिंह रांगढ़, तहसीलदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *