Dehradun

एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों की कमर तोड़ती दून पुलिस

Spread the love

*अवैध मादक पदार्थो/शराब तस्करी में लिप्त 04 नशा तस्करों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों के कब्जे से 01 किलो 102 ग्राम गांजा, 9.53 ग्राम स्मैक तथा 03 पेटी देशी शराब हुई बरामद*

*गिरफ्तार अभियुक्त में से एक अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जा चुका है जेल*

*अभियुक्त के विरुद्ध चोरी/नकबजनी व एनडीपीएस एक्ट के 16 अभियोग है पंजीकृत*

देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाही की गईः-

*1- थाना बसंत विहार*

*01 किलो 102 ग्राम अवैध गांजे के साथ 01 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*

दिनांक – 25/10/26 को थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मलिक चौक ट्रांसफार्मर के पास से अभियुक्त रोहित छेत्री उर्फ गौतम उर्फ़ लावरे को 01 किलो 102 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके द्वारा जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था तथा बरामद गांजे को वह नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में था तथा अभियुक्त खुद भी नशे का आदी है । अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, मादक पदार्थो की तस्करी आदि अपराधों के 16 अभियोग पंजीकृत है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

रोहित छेत्री उर्फ गौतम उर्फ़ लावरे पुत्र भक्त बहादुर छेत्री मूल पता डाकरा गढ़ी कैंट देहरादून, हाल किराएदार कालिका विहार कारगी चौक, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र 27 वर्ष

*बरामदगी:-*

01 किलो 102 ग्राम अवैध गांजा

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित छेत्री*

1- मुoअoसंo-193/21, धारा 380,457, 411 भादावि, कोतवाली कैंट
2- मुoअoसंo-461/2, धारा 25/4 ए आर्म्स एक्ट कोतवाली पटेलनगर
3- मुoअoसंo-182/22, धारा 25/4 ए आर्म्स एक्ट, कोतवाली कैंट
4- मुoअoसंo-228/22, धारा 379, 411 भादावि, कोतवाली कैंट
5- मुoअoसंo-48/23, धारा 457,380, 411 भादावि, कोतवाली कैंट
6- मुoअoसंo-153/23, धारा 25/4 ए आर्म्स एक्ट , कोतवाली नगर
7- मुoअoसंo-187/23, धारा 379, 411 भादावि, कोतवाली कैंट
8- मुoअoसंo-70/24, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट भादावि, कोतवाली कैंट
9- मुoअoसंo-101/24, धारा 454,379, 511 भादावि, कोतवाली कैंट
10- मुoअoसंo-562/24, धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS, कोतवाली पटेलनगर
11- मुoअoसंo-563/24, धारा 303(2), 317(2), 3(5) BNS, कोतवाली पटेलनगर
12- मुoअoसंo-44/25, धारा 303(2), 317(2), BNS, कोतवाली कैंट
13- मुoअoसंo-88/25, धारा 3(5) 303(2), 317(2)BNS, कोतवाली डोईवाला
14- मुoअoसंo-88/25, धारा 3(5) 305(1), 317(2) 331(2)BNS, थाना क्लेमेनटाउन
15- मुoअoसंo-41/25, धारा 303(2), 317(2)
BNS, थाना प्रेमनगर
16- मुoअoसंo-227/26, धारा 8/20NDPS Act थाना बसंत विहार

*2- थाना सेलाकुई*

*9.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक 24/10/2026 को थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा आकस्मिक चैकिग के दौरान सारना नदी पुल के पास सेलाकुई से अभियुक्त नफीस को 9.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 162/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- नफीस पुत्र शहिद निवासी बड़ा रामपुर बिलाल मस्जिद के पास, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र 28 वर्ष ।

*बरामदगी विवरणः-*
9.53 ग्राम अवैध स्मैक

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त नफीस*

1- मु0अ0सं0- 176/2025 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना विकास नगर, देहरादून

*3- कोतवाली कैट*

*01 पेटी देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चैकिंग अभियान के दौरान कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा महेन्द्रा ग्राउण्ड के पास से अभियुक्त प्रियांशु पुत्र श्री राजेश कुमार को वाहन स्कूटी सं0 UK07AV4003 पर 50 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कैंट में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

प्रियांशु पुत्र श्री राजेश कुमार निवासी गोविन्दगढ़ चन्द्रशेखर आजाद कॉलोनी देहरादून, उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी*
(1)-50 टेट्रा पेक अवैध देशी शराब
(2)-वाहन स्कूटी सं0 UK07AV4003

*4- कोतवाली ऋषिकेश*

*90 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज़*

दिनांक 24/10/2026 को ऋषिकेश पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग, श्यामपुर क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार एक अभियुक्त को 90 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब माल्टा मसालेदार के साथ गिरफ्तार किया गया तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो HF Deluxe संख्या UK08AQ-7422 को सीज़ किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1-रवि कुमार पुत्र श्री प्रविन्द्र कुमार, निवासी पीतपुर, पोस्ट ऐथल, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 19 वर्ष।

*बरामदगी*

1- 90 टेट्रा पैक देशी शराब माल्टा मसालेदार
2- तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो HF Deluxe संख्या UK08AQ-7422

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *