उत्तराखंड

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

Spread the love

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव में प्रचार के साथ एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला भी लगातार चल रहा है। बुधवार को कई कांग्रेस कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता प्रदान करते हुए स्वागत किया। सुमित तिवारी ने कहा कि सपा ही समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। सपा में आए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव डा.राजेंद्र पाराशर ने कहा कि युवाओं के हित केवल सपा में ही सुरक्षित हैं। वरिष्ठ सपा नेता मशकूर कुरैशी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस की नीतियों से तंग आ चुकी जनता सपा को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। सपा में शामिल हुए कार्तिक चौधरी, डा.विकास चौधरी, अमन कुमार, आकाश सिंह, सुमित सिंह, सागर सिंह, रूपेश, तरुण, कमल आदि ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *