वाल्मीकि जयंती के दृष्टिगत देहरादून में रहेगा रूट डाइवर्ट
*ट्रैफिक प्लॉन*
*दिनांक 26/10/2026 को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन प्लान :-*
*शोभायात्रा का रूट:-*
नगर निगम कार्यालय → बुद्धा चौक → दर्शनलाल चौक → घंटाघर → पलटन बाजार → राजा रोड कट → द्रोण कट → दून चौक → नगर निगम कार्यालय पर समाप्त।
*समय:-* दोपहर 12:00 से सायं 06:00 बजे तक
*यातायात डायवर्जन प्लान*
1- शोभायात्रा के नगर निगम कार्यालय से प्रस्थान करने पर तहसील चौक/दून चौक से बुद्धा चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक होते हुए भेजा जाएगा।
2- शोभायात्रा के बुद्धा चौक पार करने पर बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक होते हुए भेजा जाएगा।
3- शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पार करने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक होते हुए भेजा जाएगा।
4- शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्जन स्थलों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
5- शोभायात्रा के राजा रोड कट पार करने पर प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाले यातायात को चंदर नगर कट होते हुए भेजा जाएगा।
6- शोभायात्रा के द्रोण कट पार करने पर द्रोण कट से दून चौक जाने वाले यातायात को तहसील चौक होते हुए भेजा जाएगा।
7- शोभायात्रा के दून चौक पार करने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक होते हुए भेजा जाएगा।
*डायवर्जन/बैरियर पॉइंट:-*
1- तहसील चौक
2- दर्शनलाल चौक
3- बुद्धा चौक
4- प्रिंस चौक
5- द्रोण कट
6- दून चौक
*दून पुलिस की अपील:-*
शोभायात्रा के दौरान आमजन से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।

