उत्तराखंडराजनीति

देहरादून कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया

Spread the love

उत्तराखंड देहरादून-कांग्रेस प्रेस वार्ता
आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे… अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में करन महारा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवा कर अपनी पीठ थपथपा रही है 24 घंटे के अंदर उस वीआईपी का नाम उजागर करें. अंकिता भंडारी ने कहा मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है कि सोमवार को यहां पर कोई वीआईपी आ रहा है कांग्रेस ने कहा बिना रजिस्ट्रेशन के जो रिसॉर्ट चल रहा था उसमें अंकिता का हत्या हुई है जिस तरीके से बयान बदले जा रहे हैं उस रिजॉर्ट में कई सफेदपोश बड़े लोग आते जाते थे ….. कांग्रेस ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा उत्तराखंड पुलिस ने क्या चूड़ियां पहन रखी है जो अपराधी के पिता से हाथ मिला रहे हैं…. अपराधी के पिता से पुलिस महानिदेशक का हाथ मिलाना क्या ठीक है? पुलिस और सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपराधी को संरक्षण दे रही है साथ ही यह एक हाई प्रोफाइल मर्डर केस है इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए… जिसके लिए हमारी बेटी की जान चली गई उस व्यक्ति वीआईपी का नाम सरकार और पुलिस जल्द से जल्द उजागर करें।
करन महारा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *