बागेश्वर – स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया
उत्तराखंड/बागेश्वर
सतरुद्रा ट्रस्ट समाज में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी क्रियाशीलता बनाए हुये है।

निर्धन असहाय बच्चों की शिक्षा में सहयोग, निर्धन असहाय परिवारों को सहायता, असमर्थ लोगों को चिकित्सकीय सहायता के कार्यक्रमों के साथ इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में पर्वतीय जिलों में प्रथम आठ स्थान प्राप्त करने वाले 15 छात्र छात्राओं को सम्मान पत्र एवं सम्मान राशि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से विद्यालयों में भेजी गई।

हाईस्कूल के छात्रों को रु.4000/ एवं इंटरमीडिएट के छात्रों को रु.5000/ की सम्मान राशि भेंट की गई। इस क्रम में आज स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा, बागेश्वर के प्रधानाचार्य द्वारा तीन मेधावी छात्र छात्राओं को एक सूक्ष्म कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
