मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना वसंत विहार
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही जारी।
अभियुक्त के कब्जे से 108.02 ग्राम चरस बरामद ।
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में थाना बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 11-08-26 को मलिक चौक
ट्रांसफार्मर के पास से दौराने चेकिंग 01 अभियुक्त संजय पुत्र होरीलाल को 108.02 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अं0सं0: 08/20/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* संजय पुत्र होरीलाल निवासी शिव कॉलोनी कांवली रोड थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 25 वर्ष
*बरामदगी:* 108.02 ग्राम चरस
*पुलिस टीम:*
(1) उ0नि0 सुनील नेगी
(2) अ0उ0नि0 महेंद्र सिंह नेगी
(3) हे0कां0 राजेश कुमार
(4) का0 मंदीप
(5) का. अनुज
