Dehradun

डोईवाला पुलिस ने किया 02 शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार

Spread the love

*कोतवाली डोईवाला,देहरादून पुलिस

💢 *तस्कर से 52-52 टेट्रा पैक माल्टा देशी शराब बरामद*
———————————-

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशन मे राज्य मे कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत एवं मा0मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को ड्रग्स फ्री किये जाने की परिकल्पना को साकार किये जाने के क्रम मे प्रचलित अभियान के अन्तर्गत मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु *श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उपरोक्त अनुक्रम मे कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 02.10.2026 को प्रभावी सघन चैकिंग को दौरान कोतवाली डोईवाला क्षेत्र मे अलग-2 स्थानो पर अभिगणगण *हरपाल सिंह पुत्र स्व0 श्री कप्तान सिंह निवासी वार्ड न0-3 लालतप्पड़ डोईवाला जिला देहरादून उम्र- 46 वर्ष तथा 02- सचिन भण्डारी पुत्र श्री विजय भन्डारी निवासी दुर्गा चौक भानियावाला डोईवाला उम्र 32 वर्ष से अलग-अलग 52-52 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद* होने पर गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर *धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये ।

👮‍♂️ _*पुलिस टीम*_
==================
01- अ0उ0नि0 दरबान सिंह नेगी
02- हे0कानि0 शहबान अली
03- कानि0 सचिन राणा
04- हे0कानि0 राजीव
05- कानि0 रविन्द्रपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *