UTTRAKHAND

सेवा संकल्प अभियान: गैरसैंण में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी

Spread the love

यहाँ पर 155 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

गैरसैंण । सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद चमोली के विकासखंड गैरसैंण में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई।

कार्यक्रम के दौरान आज 155 लोगों ने प्रतिभाग किया, जबकि अभियान के तहत अब तक आयोजित 6 शिविरों में कुल 2,260 लोगों की सहभागिता रही। शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। इसी क्रम में विभिन्न प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु अब तक 279 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 06 अक्टूबर को विकासखंड नंदानगर के विकासखंड परिसर नंदानगर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनिता देवी, खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी, तहसीलदार हरीश चन्द्र, शिविर के नोडल अधिकारी स. नि. मत्स्य रितेश कुमार चन्द्र, सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *