सीएम धामी से राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
देहरादून ।
मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान संघ ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें रखीं। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख अपनाया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा और राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के भीतर बैठक करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षक संघ के मांग पत्र के नियमों के आलोक में अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
