Dehradun

निजी वाहनों पर लगी अनधिकृत पदनाम पट्टिकाओं के विरूद्ध पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

Spread the love

कुल 130 वाहन चालकों के वाहनों से हटाए गई अनधिकृत नेम-प्लेट, पदनाम पट्टियां

उत्तराखंड । माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड द्वारा निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से प्रदर्शित की जाने वाली नेम-प्लेट, पदनाम पट्टिकाओं एवं अन्य पहचान चिन्हों के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा निजी व प्राइवेट कार, जीप, मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहनों पर प्रदर्शित की जा रही अनधिकृत नेम-प्लेट, पदनाम पट्टिकाओं, स्टीकरों एवं अन्य ऐसे चिन्हों को चिन्हित करते हुए कुल 130 चालकों के वाहनों से अनधिकृत नेम-प्लेट, पदनाम पट्टियां हटाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों द्वारा वाहन स्वामियों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि निजी वाहनों पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत पदनाम पट्टिका, सरकारी पद अथवा अन्य विशेष पहचान दर्शाने वाले स्टीकर एवं बोर्ड प्रदर्शित करना नियमों के विरुद्ध है। वाहन स्वामियों को तत्काल ऐसे चिन्ह हटाने तथा भविष्य में नियमों का पूर्ण अनुपालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा इसके बावजूद भी नियमों की अवहेलना की जाती है तो उसके विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *