मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के लिए किया ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून । बागेश्वर,चमोली,देहरादून,पिथौरागढ़,रुद्र प्रयाग,उत्तर काशी क्षत्रो मे भारी बारिश/बर्फबारी/बर्फ़ीला तूफान का अलर्ट
2300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी आने की प्रबल संभावना
आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। मौसम ने करवट ली और राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। निचले इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी ने मौसम को और सर्द बना दिया है। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता और धनौल्टी जैसे इलाकों में बर्फ की फुहारें गिर रही हैं। मौसम बदलने से ठिठुरन बढ़ी है।
