प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में हुई विशेष पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना
*दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को बदरीनाथ धाम में महाभिषेक,केदारनाथ में रुद्राभिषेक संपन्न: हेमंत द्विवेदी*
*• बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज अपराह्न यमकेश्वर क्षेत्र स्थित स्वर्गाश्रम मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गंगा आरती तथा प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सेवा संकल्प अभियान तथा 76 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए*
श्री बदरीनाथ धाम/श्री केदारनाथ धाम/ ऋषिकेश / देहरादून:17 सितंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस आज गुरुवार, 17 सितंबर को पूरे देश के साथ उत्तराखंड में भी उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू हो गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी आज अपराह्न यमकेश्वर स्थिति भाजपा मंडल स्वर्गाश्रम में आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना तथा देश प्रदेश की सुख-समृद्धि हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से 76 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किये तथा सेवा संकल्प अभियान में शामिल हुए इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सहित यमकेश्वर प्रभारी रमेश मैखुरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा वरिष्ठ संगठन पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साधुसंत भी गंगा आरती एवं आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम में शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज प्रातः श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। श्री बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से बीकेटीसी द्वारा विशेष महाभिषेक पूजा संपन्न करायी गयी। रात्रि में श्री बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 76 आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित किए गये।
इसी क्रम में श्री केदारनाथ धाम में भगवान केदारनाथ जी का विशेष रुद्राभिषेक किया गया। सायंकाल मंदिर परिसर में आशीर्वाद दीप प्रज्ज्वलित हुए तथा मंदाकिनी गंगा आरती का आयोजन भी हुआ। वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के गृह क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री यमकेश्वर महादेव मंदिर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूजा-अर्चना के बाद भगवान महादेव का जलाभिषेक किया गया।
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के दिशा-निर्देश में बीते कल बुधवार 16 सितंबर को श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस भी धूमधाम से मनाया गया बीते कल इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने श्री यमकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, हवन एवं जलाभिषेक किया ।
आज श्री बदरीनाथ धाम में धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी आचार्य वाणी विलास डिमरी,अमित बंदोलिया, राकेश झिंक्वाण, विकास सनवाल तथा तीर्थ पुरोहित आचार्य पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में शामिल रहे श्री केदारनाथ धाम में पुजारी टी. गंगाधर लिंग, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, अधिकारीगण क्रमश डीएस भुजवाण, किशन त्रिवेदी, अरविंद शुक्ला, आनंद त्रिवेदी, हेमंत कुर्माचली सहित तीर्थ पुरोहित अंकित सेमवाल, प्रवीण तिवारी, विनोद शुक्ला पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं रुद्राभिषेक, गंगा आरती में शामिल हुए इस अवसर पर श्री केदार सभा के पदाधिकारी, मंदिर समिति अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थयात्री मौजूद रहे।
