Dehradun

वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*कोतवाली विकासनगर*

*अपराधियों पर कसता दून पुलिस का शिकंजा*

*घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई मोेटर साइकिल हुई बरामद*

*नशे का आदी है गिरफ्तार अभियुक्त, नशे की लत के चलते दिया था घटना को अंजाम*

*चोरी की गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था अभियुक्त*

देहरादून । दिनांक – 10/09/2026 को वादी अब्दुल कादिर पुत्र मौहम्मद इरफान द्वारा अपनी मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्रो0 संख्या: यू0के0-16-डी-8414 को पांवटा रोड नियर खाला हरबर्टपुर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में ई-एफआईआर कराई गई थी, जिसके सम्बन्ध में दिनांक: 10/09/2026 को कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 278/26 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनवारण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर विकासनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के 24 घंटे के अंदर दिनांक: 10-11/09/2026 की रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुंजा से हाईवे जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल अभियुक्त विकास पुत्र स्व0 श्री श्यामलाल को चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चुराई गई मोटर साइकिल के पार्टस निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*

विकास पुत्र स्व0 श्री श्यामलाल निवासी धौलाकुंआ नाहन रोड, थाना माजरा, जनपद सिरमौर, हि0प्र0, उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी:-*

मोटर साइकिल स्प्लेंडर प्रो0 संख्या – यू0के0-16- डी-8414

*पुलिस टीम:-*

1- उ0नि0 मंयक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
2- हे0का0 राजेन्द्र बर्थवाल
3- पीआरडी विजेन्द्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *