UTTRAKHAND

गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम

Spread the love

500 से अधिक योग साधक, अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति करेंगे प्रतिभाग

ऋषिकेश ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 14 जून को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के पावन गंगा घाट पर “गंगोत्री से गंगा सागर” विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में 500 से अधिक योग साधकों, अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के प्रतिभाग करने की संभावना है।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन परमार्थ निकेतन एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा गंगा तट से देश-दुनिया तक योग का संदेश पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:00 बजे होगा। इसके उपरांत प्रातः 6:45 बजे से 7:30 बजे तक कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में योग साधक सहभागिता करेंगे। योग सत्र के पश्चात निर्देशित ध्यान (गाइडेड मेडिटेशन) का आयोजन भी किया जाएगा।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *