UTTRAKHAND

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड  RPL (Recognition of Prior Learning) कार्यक्रम का समापन समारोह एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह

Spread the love

देहरादून । दिनांक 13 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे नगर निगम सभागार में उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित RPL (Recognition of Prior Learning) कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षित स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशिक्षण (FoSTaC) प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में निम्नलिखित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है:

सतपाल महाराज
पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार

धीराज सिंह गर्ब्याल, IAS
सचिव, उत्तराखण्ड पर्यटन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड

सौरभ थपलियाल
महापौर, नगर निगम देहरादून

आलोक कुमार पाण्डेय
नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून

पूनम चन्द
अपर निदेशक, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड

यह कार्यक्रम स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के प्रति जागरूक बनाने तथा उत्तराखण्ड में सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *