UTTRAKHAND

महाराज ने की हिमाचल के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

किशाऊ बांध पर हुई चर्चा

देहरादून/शिमला । प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर किशाऊ बांध परियोजना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को शिमला स्थित लोक भवन पहुंच कर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट कर उनसे यमुना नदी की सहायक नदी टोंस पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय किशाऊ बांध परियोजना पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना से 1,324 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी से 97076 हेक्टेअर भूमि का सिंचाई व 617 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल के साथ-साथ 660 मेगावाट जलविद्युत का भी उत्पादन उत्पादन होगा। इस परियोजना से उत्तराखण्ड राज्य की लगभग 1452 हैक्टेयर तथा हिमाचल प्रदेश का लगभग 1498 हैक्टेयर भूमि जलमग्न होगी।

श्री महाराज ने कहा कि किशाऊ बांध के निर्माण से उत्तराखंड को इस परियोजना से उत्पन्न होने वाली बिजली का हिस्सा मिलेगा जो कि राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इसके अलावा राज्य के कृषि क्षेत्रों, विशेषकर देहरादून और आसपास के इलाकों में सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *