केदारनाथ धाम में हो रही लगातार बर्फबारी
रुद्रप्रयाग । केदारनाथ धाम में इस समय लगातार बर्फबारी हो रही है, केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस बल, दर्शनों हेतु पहुंच रहे श्रद्धालुओं को बर्फबारी के बीच कतारबद्ध कराते हुए सुगम दर्शन करवा रहे हैं। बर्फबारी के बीच केदारनाथ दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं एवं कर्तव्य पथ पर डटे पुलिस जवानों का जोश बना हुआ है।
श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, बरसाती, जैकेट, जरूरी दवाईयां इत्यादि लेकर अवश्य चलें। रुद्रप्रयाग पुलिस और प्रशासन आपकी सुगम, सरल व सुरक्षित केदारनाथ धाम यात्रा करवाने हेतु प्रतिबद्ध है।
.
