उत्तराखंड

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत – नरेश बंसल

Spread the love

देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने पश्चिम बंगाल, असम व पुडूचेरी मे भाजपा नित एनडीए की प्रचंड जीत को ऐतिहासिक बताया है व उसपर हर्ष जताया है व इसे मोदी पर जनता का विश्वास बताया है।’

डा. नरेश बंसल ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे राजनीतिक परिदृश्य में एक युगांतरकारी परिवर्तन देखा गया है, जहाँ भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के 15 वर्षों के सनातन विरोधी शासन को समाप्त करते हुए भाजपा पहली बार राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है। इस प्रचंड जीत के साथ ही देश के राजनीतिक मानचित्र पर एनडीए का प्रभाव और अधिक सुदृढ़ हो गया है, जिससे अब कुल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उनकी सरकारें स्थापित हो गई हैं।

डा. नरेश बंसल ने पश्चिम बंगाल की इस जीत का सूत्रधार पीएम नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृव मे केंद्र की जनकल्याणकारी नीति, बीजेपी के कार्यकर्ताओ की अथक मेेेेहनत व गृह मंत्री श्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी सहित सभी पार्टी शीर्ष व प्रदेश नेतृव के अथक प्रयास व मेेेेेेेहनत का नतीजा है कि आज पश्चिम बंगाल मे कमल खिला है व असम मे तीसरी बार प्रचंड बहुमत से व पुडुचेरी मे गंठबंधन की सरकार बनी है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह जनता का भाजपा व मोदी जी पर विश्वास है जो इस बार सब जगह बम्पर वोट भाजपा को मिले है।

डा. नरेश बंसल ने देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंच वहां मौजूद कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो को बधाई दी व भाजपा के जीत का जश्न मनाया। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भटृ जी समेत सभी पार्टी पदाधिकारी, जन-प्रतिनिधिगण व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए, जहां उन्होंने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को झालमुडी व मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

डा. नरेश बंसल ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने देवतुल्य जनता एवं निष्ठावान समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *