उत्तराखंड

निर्माणाधीन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं होगी क्षम्य – जिलाधिकारी

Spread the love

जनपद में निर्माण कार्यों से जुड़े अधिकारियों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व कांवड़ यात्रा मार्ग एवं शहर में निर्माणाधीन सभी कार्यों को पूर्ण कर लिए जाए जिलाधिकारी

नगर निगम,नगर पंचायत,जिला पंचायत एवं नगर पालिकाओं को अपने अपने क्षेत्रों में नालियों की तत्परता से की जाए सफाई,जिससे कि जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने पाए

हरिद्वार 04 मई 2026

आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुगमता के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम संचालित निर्माण कार्यों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व संबंधित विभाग अपने अपने से संबंधित निर्माण कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिए यह निर्देश जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल को निर्देश दिए है कि सिवरेज कार्य हेतु जो भी कार्य निर्माणाधीन है उन कार्यों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व कर लिए जाएं।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो भी सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है,उसे तत्परता से पूर्ण कर लिया जाए तथा जिन सड़कों पर गड्ढे हो गए है ,उनका पेचवर्क कार्य तत्परता से किया जाएं।उन्होंने कहा कि कोई निर्माण सामग्री एवं मलवा रोड किनारे पर न रहे,जो भी मलवा आदि पड़ा है उससे शीघ्रता से हटाया जाए, जिससे कि यातायात किसी तरह से बाधित न होने पाए।

जल संस्थान एवं जल निगम को निर्देश दिए है कि पेयजल लाइनों के मरमत कार्य के लिए जो कार्य किए जा रहे है,उन कार्य को त्वरित गति से पूर्ण करना सुनिश्चित करे।

जिलाधिकारी ने नगर निगम,नगर पंचायत,जिला पंचायत ,नगर पालिकाओं एवं खण्ड विकास अधिकारियों ,सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जो भी नालियो एवं कलमठो की सफाई शीघ्रता से शीघ्र कर ली जाए, जिससे कि पानी की निकासी सुचारू रहे एवं जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यदि किसी भी क्षेत्र में बंद नाली के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,इसके लिए सभी अधिकारी नालियों की साफ सफाई प्राथमिकता से करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *