धार्मिक

अपर जिलाधिकारी से मिला शिक्षक संघ

Spread the love

देहरादून  । दिनांक 02 मई 2026 को संयुक्त मोर्चा जनपद देहरादून जनगणना कार्य समस्याओं एव विद्यालय समय सारिणी के सम्बंध में जिलाधिकारी महोदय से भेंट की गई जिनके निर्देश के बाद उक्त विषयों पर अपर जिलाधिकारी महोदय को 27 अप्रैल को दिए गए ज्ञापन का संज्ञान दिलाया गया, संगठन द्वारा समस्याओं का समाधान न किये जाने पर जनगणना के बस्ते जमा करने की बात कही।
इस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा अविलम्ब मुख्य शिक्षा अधिकारी को वार्ता हेतु बुलाया गया, तथा संगठन को भी सम्मिलित होने को कहा गया, सांय 5 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुनः समस्याओं से अवगत कराया।
अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त चार्ज अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए।
1. प्रगणक/ blo में से एक ही ड्यूटी दी जाय।
2. शिक्षकों को जनगणना कार्य पर जाने हेतु सूचित करने पर विद्यालय बुलाये जाने को बाध्य न किया जाय।
3. जनगणना भारत सरकार का कार्यक्रम है अतः आवश्यकतानुसार केंद्रीय संस्थान व विभागों को भी सम्मिलित किया जाय।
4. प्रत्येक प्रगणक को निर्धारित क्षेत्र में सम्भवतः 200 भवनों वाले HLB ही आबंटित किया जाय।
5. राष्ट्रीय कार्यक्रम में व्यवधान उतपन्न न हो ऐसा प्रयास किया जाय।

उक्त बैठक में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष झल्डियाल, मंत्री धर्मेंद्र सिंह रावत, अनिल नौटियाल अध्यक्ष अशासकीय शिक्षक संघ, अर्जुन पंवार जिलामंत्री राजकीय शिक्षक संघ देहरादून,अनुराग चौहान अध्यक्ष NMOPS, दिनेश डोबरियाल अशासकीय शिक्षक संघ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *