देहरादून

स्कूलों में मनमानी फीस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून :- उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सरकारी आवास का घेराव किया। निजी स्कूलों में मनमानी तरीके से फीस बढ़ोतरी, एडमिशन फीस, मासिक।
अभिभावकों पर बढ़ता बोझ और सरकार द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम न लगाना। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और आरोप लगाया कि सरकार निजी स्कूलों को लाभ पहुँचा रही है, जबकि आम अभिभावक परेशान हैं। पुलिस ने उन्हें आवास के पास जाने से रोका। इस प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का प्रतिआत्मक रूप में बैक व्यक्ति को सामने बैठा कर उनसे स्कूल फीस ओर अन्य मुद्दों पर सवाल पूछे गए।
उत्तराखंड में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है।अभिभावक अक्सर शिकायत करते हैं, कि हर साल बिना उचित कारण के फीस बढ़ाई जाती है, जबकि सरकार पर्याप्त नियंत्रण नहीं रख पाती।

ज्योति रौतेला प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड महिला कांग्रेस।

प्रतीकात्मक रूप धन सिंह रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *