तूनवाला में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती
देहरादून । मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती अंबेडकर भवन लोअर तूनवाला में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर देवेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त कर बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
महेंद्र सिंह नेगी ने भी बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी उन्होंने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए भारतीय संविधान के निर्माता और समावेशी भारत की नींव रखने वाले के रूप में उनके योगदान को सराहा।
जिसमें संविधान निर्माता के योगदान को याद करने और समानता, न्याय व मानवाधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता जताने के लिए मनाया गया।

अम्बेडकर भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और बाबा साहब के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया. कि कैसे उन्होंने छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया।
आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए हेमा पुरोहित ने अपने संबोधन में बताया कि यह दिन न केवल एक याद के रूप में, बल्कि सामाजिक समानता और न्याय के उनके संदेश को फैलाने के लिए एक प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित, महेंद्र सिंह नेगी, विनीत प्रसाद भट्ट, सूरत सिंह नेगी, महेंद्र सिंह बुटोला, सत्येंद्र सिंह पंवार, श्याम सिंह रमोला, अमन उज्जैनवाल, तरुण भगवानी, राम बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
अम्बेडकर भवन समिति लोअर तूनवाला द्वारा सभी उपस्थित लोगों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद किया ।
