UTTRAKHAND

श्री बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया जारी

Spread the love

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2025

पंच पूजा के अंतर्गत आज तीसरे दिन रविवार को खडग पुस्तक पूजन एवं वेद ऋचाओं का वाचन बंद

25 नवंबर अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

श्री बदरीनाथ धाम: 23 नवंबर 2025 श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंचपूजायें बीते शुक्रवार 21 नवंबर से प्रारंभ हो गई थी। परंपरा के अनुसार आज तीसरे दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री बदरीनाथ मंदिर में खडग पुस्तक पूजन हुआ तथा अपराह्न से वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल तक के लिए बंद हो गया।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने हेतु बीकेटीसी की ओर तैयारियां चल रही है तथा सोमवार से श्री बदरीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जायेगा बताया कि साथ ही कपाट बंद होने के अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के आने की उम्मीद है।

आज खडग पुस्तक पूजन के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट एवं अमित बंदोलिया एवं आदि केदारेश्वर मंदिर के पुजारीगणों ने पूजा-अर्चना संपन्न की।इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल सहित मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट विकास सनवाल आदि मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजा के चौथे दिन 24 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को आमंत्रण तथा25 नवंबर अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *