अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
*कोतवाली चकराता*
*एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर सख्त दून पुलिस*
*अभियुक्त के कब्जे से 448.50 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद*
देहरादून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 29/10/2026 को चकराता पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पाटी धार रोड से 01 अभियुक्त लोकेन्द्र पुत्र श्री कर्ण बहादुर को 448.50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली चकराता में मु0अ0सं0- 21/2026 धारा- 8/20 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि बरामद चरस को वह पहाड़ी क्षेत्रो से सस्ते दामो में खरीद कर लाया था, जिसे वह देहरादून व उसके आसपास के क्षेत्र में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को बेचने के लिए ले जा रहा था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
लोकेन्द्र पुत्र श्री कर्ण बहादुर निवासी हटाड छजाड, थाना व तहसील – त्यूणी, जनपद देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
*बरामदगी :-*
448.50 ग्राम अवैध चरस
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० कुलदीप सिंह
2- अ०उ०नि० युद्धवीर सिंह
3- का० बिजेन्द्र शाह
4- का० जयेन्द्र राणा

