Dehradun

अतिथि देवो भव:” के अर्थ को चरितार्थ करती दून पुलिस

Spread the love

*कोतवाली रायवाला*

*एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल*

*यात्रा पर आए पर्यटक के खोये बैग को ढूंढकर सकुशल पर्यटक के किया सुपुर्द*

*पर्यटक के बैग में थे 18 हजार रुo नकद, ATM, क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज,*

*पश्चिम बंगाल से घूमने आए थे पर्यटक, हाईवे पर खो गया था बैग*

देहरादून । आज दिनांक 30.10.2026 को समय सुबह 10:00 बजे अर्नव मुखर्जी पुत्र लिप्टू मुखर्जी निवासी 170 डायमंड हार्बर रोड, ठाकुरपुर, जिला कोलकाता, पश्चिम बंगाल द्वारा कोतवाली रायवाला पर सूचना दी कि वह घूमने के लिए रुद्रप्रयाग जा रहे थे, इसी दौरान रायवाला के खांड गांव नं0 01 के गेट के सामने उनका बैग खो गया तथा ऋषिकेश पहुंचने पर उन्हें बैग के गुम होने की जानकारी हुई।

प्राप्त सूचना पर थाना रायवाला पुलिस द्वारा तत्परता से उक्त स्थान पर पहुंचकर यात्री के बैग की तलाश की गई तथा आसपास के स्थानों मैं भी बैग को तलाशा गया, पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के दौरान नेशनल हाईवे के पास से यात्री के बैग को बरामद किया गया।

थाना रायवाला पुलिस द्वारा बरामद बैग यात्री को सकुशल सुपुर्द किया गया। यात्री के उक्त बैग में 18 हजार रुo नकद, ATM कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य दस्तावेज मौजूद थे। देहरादून पुलिस द्वारा बैग की तलाश हेतु की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए यात्री द्वारा देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *