HARIDWAR

लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्रांतर्गत मस्तराम घाट में बीते दिनों डूबे युवक का शव SDRF ने किया बरामत

Spread the love

एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस – ऋषिकेश

*आज दिनांक 11/11/2028 को लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्रांतर्गत मस्तराम घाट में बीते दिनों डूबे युवक कुणाल वर्मा का शव आज रामझूला घाट के पास एसडीआरएफ एवं जल पुलिस की संयुक्त सर्चिंग के दौरान बरामद कर लिया गया है।*

उक्त युवक कुणाल वर्मा (उम्र 20 वर्ष), निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़, बीबीए थर्ड ईयर का छात्र, दिनांक 05 नवंबर 2025 की शाम अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय गहराई में जाकर डूब गया था।

घटना की सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला टीम तुरंत रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची थी और पिछले कई दिनों से लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। टीम द्वारा स्कूबा डाइविंग, राफ्ट, डीप डाइविंग उपकरण का उपयोग करते हुए व्यापक स्तर पर खोजबीन की जा रही थी।

लगातार प्रयासों के बाद आज सुबह एसडीआरएफ एवं जल पुलिस को गहन सर्चिंग के दौरान गंगा नदी से युवक का शव बरामद किया गया।

शव को आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों द्वारा शव की औपचारिक पहचान (सीनाख्त) कर ली गई है।

*एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा गंगा तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अनुरोध किया जाता है कि बिना सुरक्षा उपायों के गंगा में गहरे पानी में न उतरें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *