DehradunPOLICE ADMINISTRATION

वाहन चोरी की घटना का 10 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल को पुलिस ने किया बरामद

नशे के आदि है गिरफ्तार अभियुक्त, अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम

थाना क्लेमेंटाउन

दिनांक – 28/09/2025 को वादी प्रदीप पाल पुत्र श्री राम तीर्थ निवासी 65 सोसाइटी एरिया, क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन पर एक प्रार्थना पत्र दिया की अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर खड़ी उनकी मोटर साइकिल को चोरी कर लिया है, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर तत्काल मु०अ०सं०-79/25 धारा – 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से झील तिराहा भारूवाला के पास से चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01: लवी चौहान व 02: मानव गुप्ता को घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एच-7648 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनों नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गयी मोटर साइकिल को अभियुक्त बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- लवी चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी लेन नम्बर सी-20 ओगल भट्टा, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
2- मानव गुप्ता पुत्र संजय गुप्ता निवासी ब्राहमणवाला ओपोजिट डाक्टर आलम, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष

बरामदगी

1- घटना में चोरी की गई मोटर साइकिल संख्या: UK-07-H-7648

पुलिस टीम

1- अ०उ०नि० विजय पाल रावत
2- हे0कां0 रविन्द्र
3- कां0 असजद
4- कां0 कैलाश पंवार
5- कां0 राजीव कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *