उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

डायट की कार्यक्रम परामर्श समिति की बैठक का पौड़ी में हुआ आयोजन

Spread the love

*जिलाधिकारी ने नवाचार कार्यक्रमों को शामिल करने पर दिया ज़ोर*

*एनुअल वर्क प्लान व बजट पर विस्तृत चर्चा के उपरांत बजट अनुमोदित*

पौड़ी 06 जून 2025 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की कार्यक्रम परामर्श समिति की बैठक जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में समग्र शिक्षा के एनुअल वर्क प्लान एवं बजट 2025-26 पर विस्तृत चर्चा की गयी।

इस दौरान प्राचार्य डायट स्वराज सिंह तोमर ने डायट द्वारा संचालित बेस्ट प्रैक्टिसेज जैसे कि चीनी भाषा प्रशिक्षण, सामाजिक विज्ञान महोत्सव, मानव-वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकरण हेतु तेंदुए के प्रति जागरूकता और पॉक्सो एक्ट पर जनजागरुकता कार्यक्रम को वार्षिक योजना में शामिल करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने डायट द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों तथा उनके सफल क्रियान्वयन की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि नवाचारों को और अधिक विस्तार दिया जाय। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 72.40 लाख रुपये के रेकरिंग (Recurring) बजट तथा 62.05 लाख रुपये के नॉन-रेकरिंग (Non-Recurring) बजट को प्रस्तावित किया गया है।

प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर ने जानकारी दी कि एनुअल वर्क प्लान में कुल 26 कार्यक्रमों व गतिविधियों, फैकल्टी डेवलपमेंट, तथा रिसर्च गतिविधियों को शामिल किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षण गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का समापन सकारात्मक सुझावों और विकासोन्मुख निर्णयों के साथ किया गया।

बैठक में मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी के अलावा परामर्श समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *