कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को मिनी स्टेडियम हल्द्वानी, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, ट्रंचिंग ग्राउंड व रेलवे स्टेशन हल्द्वानी का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खेल विभाग, इवेंट कंपनी व संबंधित विभागों को 23 जनवरी तक सभी काम पूरे करने के निर्देश देते हुए कहा कि वह 24 जनवरी को फिर से निरीक्षण करेंगे।
बाउंड्री पर व्यू कटर के जरिए खेलों का प्रचार किया जाएगा। इसके ठीके पीछे फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। कूड़े से बदबू नहीं आए इसलिए केमिकल छिड़काव किया जा रहा है।
यहां से वह हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां स्टेशन के बाहर लोगों ने कपड़े वगैरह फैला रखे और गंदगी थी। इस पर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों को इस पर रोक लगाने और सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए कहा।उन्होंने स्टेशन में वेटिंग व एसी वेटिंग हॉल देखा और साफ-सफाई के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन की बाउंड्री बनाई जा रही है जिसपर व्यू कटर लगेंगे। वहीं, रेलवे स्टेशन की बदहाल सड़क के बारे में पूछताछ की तो लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि 1.09 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट मिलते ही चार दिनों में सड़क बना दी जाएगी। आयुक्त ने कहा कि सड़क को लेकर वह स्वयं भी सचिव स्तर पर वार्ता करेंगे।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, आरटीओ संदीप सैनी व गुरुदेव सिंह, लोनिवि ईई अशोक चौधरी, खेल उप निदेशक राशिदा सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, जल संस्थान ईई रविशंकर लोशाली आदि मौजूद रहे।
