उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनता दरबार मे आज आईं कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुई, जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया

Spread the love

जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनता दरबार लोगों की समस्याएं,अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्राप्त हो रही शिकायतों की प्रकृति को गंभीरता से समझते हुए त्वरित कार्यवाही/ निस्तारण करने के दिये निर्देश।

देहरादून,7 अक्टूबर 2024 आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया।जनता दरबार मे कुल 135 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया।आज अधिकतर शिकायते भूमि कब्जा, सीमांकन, आपसी विवाद, आपदा, शिक्षा आदि से संबंधित आईं।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें।कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है।ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता है।
वहीं भूमि सम्बन्धी मामलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कार्यवाही को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं को दूर करें और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, शालिनी नेगी. जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित समस्त विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *