उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जनपद देहरादून, टपकेश्वर मंदिर के पास नदी में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

Spread the love

देहरादून। कल दिनांक 09 अगस्त 2024 को सांय 06:30 बजे पुलिस थाना कैंट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि टपकेश्वर मंदिर के पास कल एक युवक नदी में डूब गया था, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। कल SDRF टीम द्वारा संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

आज दिनाँक 10 अगस्त को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा नदी से उक्त युवक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

*मृतक का नाम :–* रितेंद्र राणा पुत्र भगवान सिंह राणा, उम्र 22 वर्ष, निवासी- आकाशदीप कॉलोनी, गढ़ी कैंट, देहरादून।

*SDRF टीम का विवरण*

1 उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह
2 मुख्य आरक्षी सुशील कुमार
3 मुख्य आरक्षी मनोज जोशी
4 फायरमैन प्रवीण सिंह
5 फायरमैन रवि चौहान
7 होमगार्ड पवन असवाल
8 आरक्षी चालक प्रदीप रावत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *