दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, उत्तराखंड में कौन होगा सीएम इसपर होगा फैसला
दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक आज देर रात होगी मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संगठन महामंत्री बीएल संतोष रहेंगे मौजूद, गृह मंत्री अमित शाह देर शाम तक पहुंच जाएंगे जम्मू से दिल्ली
माना जा रहा है आज की बैठक में जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर फैसला हो सकता है साथ ही कैबिनेट में कौन कौन शामिल होंगे इसको लेकर भी फैसला ले लिया जाएगा वही उत्तर प्रदेश मैं कैबिनेट में कौन कौन लोग शामिल होंगे इन को लेकर भी बड़ी चर्चा आज की बैठक में होने जा रही है सूत्र बताते हैं यह बैठक में जो फैसला होगा उसी को कल होने वाली उत्तराखंड में विधानमंडल दल की बैठक में पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह रखेंगे

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रही रेखा आर्य जिन्होंने सोमेश्वर विधानसभा में एक बार फिर विजय हासिल की है ।
पहले जहाँ रेखा आर्य दिल्ली में खुद को सीएम का दावेदार बता रही थी वही अब बड़ी मांग करते हुए रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी को मौका मिलना चाहिए उनके नेतृत्व में पार्टी ने बड़ी विजय हासिल की है और 47 विधायक भाजपा के जीत के आए हैं
रेखा आर्य ने कहा है अभी उन्हें विधानमंडल दल की बैठक की कोई जानकारी नहीं मिली है वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा जिनके नेता हार गए जिनके सीएम चेहरे हार गए वह भाजपा पर सवाल ना उठाएं रेखा भाजपा दफ्तर में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार से मिलने आई थी
